Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का हुआ लोकार्पण
02 Mar 2026, 09:11 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

सांसद अरूण गोविल ने लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज में डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर की ओर से संचालित डायबिटिक रेटिनोपैथीस्क्रीनिंग मोबाईल वैन का लोकार्पण किया।

मेरठ , सांसद अरूण गोविल ने लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज में डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर की ओर से संचालित डायबिटिक रेटिनोपैथीस्क्रीनिंग मोबाईल वैन का लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य डॉ। आरसी गुप्ता ने बताया कि उप्र शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज के उच्चीकृत नेत्र रोग विभाग को, केजीएमयू, लखनऊ एवं राजकीय मेडिकल कालेज, प्रयागराज के साथ एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सैन्टर घोषित किया गया था। डायबिटीज़ (मधुमेह) रोग से ग्रसित रोगियों की संख्या तेजी से लगातार बढ़ रही है जिसके कारण नेत्र के परदों में भी डायबिटिक रेटिनोपेथी की समस्या भी बढ रही है। विभाग के रेटिना विशेषज्ञ डॉ। प्रियांक गर्ग ने बताया कि यदि समय रहते इसकी जांच और इलाज इलाज कराया जाए तो डायबिटिक रेटीनोपेथी के कारण होने वाली अन्धता से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य के लिए नेत्र रोग विभाग द्वारा इस मोबाइल वैन का निर्माण कराया गया है।

एआई कैमरों से होगी जांच
इस मोबाईल वैन में ए।आई से सुसज्जित फन्डस कैमरा, इन्डायरैक्ट ऑप्थलमोस्कोप, स्लिट लैम्प, एनसीटी, ओटोरैफ्रैक्टोमीटर, चेयर यूनिट सहित विभिन्न आधुनिक उपकरण उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जनमानस को विभिन्न नेत्र रोग से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए एक टीवी स्क्रीन भी लगाया गया है जिसके द्वारा इन रोगों से सम्बन्धित जानकारियां लगातार प्रसारित की जाएंगी। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ। लोकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त वाहन का उपयोग नेत्र रोग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न नेत्र रोग जांच शिविरों के आयोजन में किया जाएगा जहां ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

सुविधाओं का सम्पूर्ण लाभ लें
सांसद अरुण गोविल ने जनमानस से अपील की है कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली इस प्रकार की सुविधाओं का सम्पूर्ण लाभ लें एवं सदुपयोग करें एवं रोज-मर्रा के जीवन में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के प्रति तथा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के प्रति सजग रहें। लोकार्पण के समय उप प्रधानाचार्य डॉ। ज्ञानेश्वर टांक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, जूनियर एवं सीनियर रेजीडैन्ट्स, पैरा-मेडिकस स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
पिंक, ब्लू, व्हाइट और ग्रे कॉलर जॉब्स के मायने और उनकी श्रेणियां नौकरी और करियर की दुनिया में
March 14, 2026
thumb
अकोला में ग्रेजुएट दुल्हन ने घोड़ी पर बारात में प्रवेश किया, तलवार उठाकर दिखाया रानी लक्ष्मीबाई जैसा साहस
March 14, 2026
thumb
राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की रणनीति तेज, संजय झा का दावा विपक्ष भी देगा समर्थन, पांचों सीटों पर जीत तय
March 14, 2026
thumb
सहरसा में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत
March 14, 2026
thumb
पुरानी दिल्ली के विकास को रफ्तार देने की तैयारी, SRDC का नाम बदलने पर विचार, 160 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
March 14, 2026
thumb
राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा मामले में अदालत सख्त, CBI जांच पर सवाल उठाए, दोबारा व्यापक जांच के दिए आदेश
March 14, 2026
thumb
लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से बदला मौसम, हिमाचल के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
March 14, 2026
thumb
स्कूल की तीन मेधावी बेटियों ने किया टॉप, प्रिंसिपल ने अपने खर्च पर दिलाई हेलिकॉप्टर सवारी, बनी प्रेरणादायक मिसाल
March 14, 2026
thumb
सेक्रेटरी शब्द की गलत स्पेलिंग से खुला सरकारी नौकरी घोटाला, फर्जी खेल प्रमाणपत्र के सहारे 20 लोग गिरफ्तार
March 14, 2026
thumb
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी
March 14, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open